Site icon Dainik Savera Times

गर्मी के तेवर से लोग परेशान, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

विजयपुर: लगातार बढ़ रही गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। घर से निकलने वाले लोग चेहरा समेत पूरा शरीर को ढककर चल रहे हैं, जिससे धूप से शरीर की सुरक्षा होती रहे। तेज धूप व गर्मी बढ़ गई है। लिहाजा लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गर्मी से लोगों की हालत खराब हो रही है वहीं लू के थपेड़ों ने झुलसा दिया गया।

तपिश के कारण लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन भर गर्म हवा से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज धूप के कारण गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर में गर्मी अधिक होने से लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। लोग ठंड पेय पदार्थ गटक रहे हैं। इन दिनों भीषण गर्मी को लेकर कोल्ड ड्रिंक आइसक्रीम की दुकानों से नजदीकियां बढ़ गई है। वहीं दुकानों पर गमछा,टोपी,चश्मे की बिक्री तेज हो गई है। बिजली गुम हो जाने के बाद गर्मी के मारे लोग घरों में भी तिलमिला रहे हैं। देर शाम मौसम को ठंडा होने पर लोगों की राहत होती है।

Exit mobile version