Site icon Dainik Savera Times

घगवाल क्षेत्र में एक बार फिर मिला PIA लिखित पाकिस्तानी गुब्बारा

भारत पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के उस पार से आया एक गुब्बारा पुलिस ने बरामद किया है। यह गुब्बारा हवाई जहाज के आकार का है। जिला सांबा के घगवाल ब्लाक के मुट्ठी खुर्द गांव के रिहायशी इलाके में एक घर पर आकर यह गुब्बारा गिरा। गुब्बारे पर पीआईए लिखा हुआ था, जिससे साफ हुआ कि यह गुब्बारा सीमा पार पाकिस्तान से आया है। गुब्बारे को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस टीम को दी।

पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन करते हुए गुब्बारे को जब्त कर लिया। उल्लेखनीय है कि करीब एक सप्ताह पूर्व भी पाकिस्तान से हवा में उड़कर आया एक गुब्बारा बरामद किया गया था जबकि एक सप्ताह के भीतर यह दूसरा गुब्बारा बरामद किया गया है। चंद दिनों के अंतराल पर इस तरह की दूसरी घटना से भी एजैंसियों में हड़कंप मच गया है। एजैंसियां यह भी जांच कर रही हैं कि इस तरह के प्रयास कहीं ध्यान भटकाने को लेकर तो नहीं किए जा रहे हैं। बहरहाल सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा को चौकस किया गया है और नाकों पर और मुस्तैदी बरतने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version