Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस लोक सेवक है जिनकी सेवा में गर्व महसूस करना चाहिए: SSP बेनाम तोश

January 12, 2023

पुलिस लोक सेवक है जिनकी सेवा में गर्व महसूस करना चाहिए: SSP बेनाम तोश

जम्मू कश्मीर के सांबा में नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण करने के एक दिन बाद भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारी बेनाम तोश ने बुधवार को कहा कि पुलिसकर्मी जनता के सेवक हैं और उन्हें लोगों की सेवा करने में गर्व महसूस करना चाहिए। तोश ने अपने अधीनस्थों के साथ हुई पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्हें निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में एक जागरुक और ईमानदार दृष्टिकोण के साथ जनोन्मुख पुलिसिंग प्रदान करें।

सांबा के नवनियुक्त एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि, ‘‘लोक सेवक होने के नाते पुलिस अधिकारियों को लोगों के अनुरुप सेवा प्रदान करने में गर्व महसूस करना चाहिए और समाज को नशीली दवाओं के दुरुपयोग, अपराध और आतंक से मुक्त करने के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए।’’ तोश ने आगे निर्देश दिया कि अब से संबंधित राजपत्रित पर्यवेक्षण अधिकारी और एसडीपीओ, संबंधित एसएचओ के साथ मिलकर विशेष रुप से रिपोर्ट किए गए मामलों और किसी भी अप्रिय घटनास्थल पर व्यक्तिगत रुप से दौरा करेंगे और जांच टीम को घटनास्थल पर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। इसके अलावा, एसएसपी ने निर्देश दिया कि संबंधित एसएचओ यह सुनिश्चित करेंगे कि घटना के 24 घंटे के अंदर अधिकतम संभव सबूत एकत्रित किया जाए और अपराधियों को तुरंत पकड़ा जाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें