Site icon Dainik Savera Times

कुलगाम में आतंकवादी गुटों में शामिल होने जा रहे छात्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस के काउंटर इंसर्जेंसी कश्मीर (सीआईके) ने बुधवार को कहा कि उसने आतंकवादी रैंक में शामिल होने जा रहे एक युवक को हिरासत में लिया है। वह मास्टर ऑफ साइंस (एमएससी) की डिग्री ले रहा है।

सीआईके ने एक बयान में कहा विश्वसनीय रूप से यह पता चला था कि ताजीपोरा मोहम्मदपोरा कुलगाम जिले का निवासी है और वर्तमान में एम.एससी. लैब साइंस की पढ़ाई कर रहा भट नवीदुल अली कट्टरपंथी प्रचार के लिए सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर रहा था, जिसका उद्देश्य आम लोगों को भारत सरकार के खिलाफ भड़काना और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देना है।

Exit mobile version