जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले के कटरा कस्बे से पुलिस ने एक बंगलादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आज यहाँ बताया कि नियमित निगरानी ड्यूटी के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए कटरा पुलिस स्टेशन की एक टीम ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया, जो बिना वैध यात्रा दस्तावेजों के अवैध रूप से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गया था।

