Site icon Dainik Savera Times

खैर के पेड़ों के 11 टुकड़ों के साथ पुलिस ने किया एक आरोपी गिरफ्तार

 

अखनूर : बन माफिया सिमटते हुए जंगलों से बहुउपयोगी खैर के पेड़ों की कटाई करके तस्करी कर कुछ लोग करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। अवैध रूप से कटाई कर मोटी कमाई कर रु पयों के लालच में पर्यावरण का पतन करने से भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। ऐसे तस्करी करने वाले लोगों के खिलाफ अखनूर पुलिस ने मुहिम शुरू करते हुए खैर के पेड़ के 11 टुकड़े बरामद किए और एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया।

एसडीपीओ अखनूर मोहन शर्मा के नेतृत्व में अखनूर की पुलिस टीम ने एसएचओ पीएस अखनूर इंस्पैक्टर जहीर मुश्ताक की सहायता से पुन्नू चौक पर नाका ड्यूटी के दौरान वाहन पंजीकरण संख्या जेके14ए-4849 वाली आल्टो कार में आ रहे एक व्यक्ति को रोका और वाहन की तलाशी ली और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से खैर के पेड़ के 11 टुकड़े बरामद हुए। इस पर आरोपी व्यक्ति जोगिंद्र पाल पुत्र दीना नाथ निवासी मान्दे्रया अखनूर को हिरासत में ले लिया गया और उक्त व्यक्ति को बरामद ब्लॉकों के साथ आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

 

 

Exit mobile version