Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police ने पकड़ा 5 मामलों में उद्घोषित अपराधी

April 5, 2023

Police ने पकड़ा 5 मामलों में उद्घोषित अपराधी

सुजानपुर: पांच मामलों में उदघोषित अपराधी को लंबागांव एवं आलमपुर पुलिस टीम के संयुक्त प्रयासों से पकड लिया गया है। पकड़े गए आरोपी व्यक्ति को बुधवार बैजनाथ जिला कांगड़ा न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी लम्बागाव प्रेमपाल ने बताया सुरेंद्र कटोच उर्फ साई जो पांच मामलों में उदघोषित अपराधी था एवं न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था इसको लेकर पुलिस द्वारा इसे घोषित अपराधी करार दिया गया था उक्त व्यक्ति बडराम जिला कांगड़ा का रहने वाला है।

उक्त अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार सर्च अभियान कर रही थी एवं इसके लिए विशेष पुलिस टीम का गठन चौकी इंचार्ज आलमपुर अनूप शर्मा की अगुवाई में किया गया था और इसकी जांच पड़ताल छानबीन की जा रही थी। मंगलवार को उक्त आरोपी स्कोह जिला कांगड़ा में पकड़ लिया गया है चौकी इंचार्ज अनूप शर्मा ने बताया विशेष टीम का गठन करके आरोपी को पकड़ने का जाल बिछाया गया था।

पहले इसकी फोन लोकेशन नादौन जिला हमीरपुर में आ रही थी जिसके बाद पुलिस ने वहां पर जाकर होटल ढावो में छानबीन की लेकिन उक्त आरोपी वहां से भाग निकला जिसके बाद सूचना मिली कि यह सुजानपुर में कहीं पर रुका है सुजानपुर में छानबीन की गई तो यह वहां भी नहीं पाया गया पुलिस ने आरोपी व्यक्ति की तलाश हेतु लगातार सर्च अभियान चलाया हुआ था एवं उसको पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही थी जिसके बाद मंगलवार को आलमपुर पुलिस को कामयाबी मिली और आरोपी व्यक्ति को सकोह जिला कांगड़ा में पकड़ लिया गया है अब उसे बुधवार बैजनाथ न्यायालय में पेश किया जाएगा। चौकी इंचार्ज ने बताया उक्त आरोपी पर 5 मुकद्दमें चल रहे हैं जिसमें दो मामले महिलाओं के साथ छेड़खानी करने के भी दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें