Site icon Dainik Savera Times

Police ने चरस के साथ दो तस्कर दबोचे

जम्मू: बारामुला पुलिस ने सोपोर इलाके में चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सोपोर पुलिस ने चिंकिपोरा इलाके में नाका लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे दो लोगों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 360 ग्राम चरस बरामद की गई। तस्करों की पहचान आशिक अहमद गनई निवासी चिंकिपोरा और अली मोहम्मद लोन निवासी जलालाबाद सोपोर के रूप में हुई। दोनों तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर\ पुलिस छानबीन कर रही है।

Exit mobile version