Site icon Dainik Savera Times

पुंछ में अवैध खनन पर पुलिस की सख्ती, कार्रवाई कर दो वाहन किए जब्त

Police Crack Down on Illegal Mining

Police Crack Down on Illegal Mining

जम्मू-कश्मीर डेस्क : पुंछ जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर कड़ा रुख अपनाया है। बता दें कि लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बिना अनुमति खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों पर कार्रवाई करते हुए दो गाड़ियों को कब्जे में लिया है।

पुलिस की ओर से नियमित चेकिंग और नाकाबंदी के दौरान एक टिप्पर को रोका गया, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के बजरी ढोई जा रही थी। जांच के बाद वाहन को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और संबंधित कानूनों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

इसी तरह एक अन्य मामले में ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी अवैध खनन में संलिप्त पाए जाने पर कब्जे में लिया गया। इस संबंध में खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है, ताकि आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा सके।

पुंछ पुलिस ने साफ किया है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधि नजर आए तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कदम उठाए जा सकें।

ये भी पढ़ें: कोई ऐसी रकम नहीं बनी जो मुझे खरीद ले… Raghav Chadha का पुराना वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

Exit mobile version