Site icon Dainik Savera Times

आतंकवादी हमलों में घायल पुलिस निरीक्षक ने तोड़ा दम

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हाल ही में आतंकवादी हमले में घायल पुलिस निरीक्षक मसरूर अहमद वानी का गुरुवार को नयी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में निधन हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस निरीक्षक को विशेष उपचार के लिए बुधवार को एम्स में स्थानांतरित किया गया और आज उनका निधन हो गया। गौरतलब है कि 29 अक्टूबर को ऑफ-ड्यूटी पर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में क्रिकेट खेलते समय पुलिस निरीक्षक को एक आतंकवादी ने गोली मार दी थी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Exit mobile version