Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

Police ने गांदरबल में अफीम और जंगली भांग को नष्ट करने का अभियान चलाया

April 8, 2023

Police ने गांदरबल में अफीम और जंगली भांग को नष्ट करने का अभियान चलाया

जम्मू: समाज से नशीले पदार्थों के खतरे को खत्म करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए पुलिस ने गांदरबल में अफीम की खेती और भांग को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया। एसएसपी गांदरबल निखिल बोरकर के निर्देश पर पुलिस ने गांदरबल जिले के वाटलबाग, येनिहामा, रेपोरा और करिनहामा क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती और जंगली भांग को नष्ट किया। यह अभियान लार पुलिस स्टेशन की पुलिस पार्टी द्वारा चलाया गया था।

इन क्षेत्रों की आम जनता ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की व्यापक रूप से सराहना की है और भविष्य में भी समाज से नशे के खतरे को खत्म करने के लिए अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि समुदाय के सदस्यों से अनुरोध किया जाता है कि वे अपने पड़ोस में वर्जित वस्तुओं की खेती के संबंध में किसी भी जानकारी को पुलिस प्रशासन के साथ सांझा करें। नशीली दवाओं की तस्करी और वर्जित पदार्थों की खेती में लिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों से कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें