
सांबा: एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने आज डीपीओ सांबा में आयोजित एक समारोह में लगभग 6 लाख रु पये मूल्य के बरामद किए गए 40 स्मार्टफोन उनके असली मालिकों को सौंपे। इस मौके पर एडिशनल एसपी सांबा सुरिंद्र चौधरी, डिप्टी एसपी अजय आनंद और सीनियर पीओ गुरप्रीत कौर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। तीन महीने की अवधि में सांबा पुलिस द्वारा लगभग 11 लाख रु पये मूल्य के कुल 81 महंगे सैलफोन बरामद किए गए हैं और वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। इससे पहले 1 फरवरी, 2023 को एसएसपी सांबा द्वारा पांच लाख मूल्य के 41 बरामद मोबाइल फोन एक समारोह में मालिकों को सौंपे गए थे।
एंड्रॉइड मोबाइल फोन के मालिकों और उनके परिवारों ने सांबा पुलिस की भूमिका की सराहना की। विशेष रूप से एंड्रॉइड मोबाइल फोन की समय पर रिकवरी और वापस करने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने एंड्रॉइड मोबाइल फोन के मालिकों को बरामद मोबाइल लेने पंहुचने के लिए धन्यवाद किया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस जनता की संपत्ति से जुड़े सभी बड़े या छोटे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है और पुलिस ने महज तीन महीने की छोटी अवधि में रिकार्ड इक्यासी (81) महंगे ग्यारह लाख रु पये के एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद करने के लिए कड़ी मेहनत की है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...