Site icon Dainik Savera Times

ट्रक में ले जा रहे 13 गौवंश को पुलिस ने छुड़वाया, 3 तस्कर गिरफ्तार

उधमपुर: गौवंश तस्करी का प्रयास विफल करते हुए जिला पुलिस द्वारा13 गौवंश बचाए गए। साथ ही 3 तस्करों को गिरफ्तार को किया गया। टिकरी में नियमित नाका चेकिंग के दौरान जम्मू से उधमपुर की ओर आ रहे पंजीकरण संख्या जे के03ई-7773 वाले ट्रक को टिकरी पुलिस चौकी की टीम ने रोका। पुलिस की गहन जांच के दौरान 13 गौवंशीय पशुओं को वैध अनुमति के बिना ले जाया जाता पाया गया। चालक की पहचान गौहर कोकर पुत्र गुलाम मोहम्मद कोकर, सह-यात्री बिलाल अहमद कोकर पुत्र लाल दीन कोकर निवासी बटपोरा और मोहम्मद इस्माइल पुत्र सैफ दीन निवासी खानगन कोट, कुपवाड़ा के रूप में हुई, जिन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। यह उल्लेख करना महत्वपूर्ण है कि इसी ट्रक और गौवंशीय पशुओं को पहले जम्मू के झज्जर कोटली थाने की एफआईआर संख्या 74/2025 में छोड़ा गया था, जिसमें न्यायालय ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिया था कि इन पशुओं को बिना पूर्व अनुमति के जम्मू से बाहर नहीं ले जाया जाना चाहिए और इस मामले में एक शर्त का उल्लंघन किया गया है। इस मामले में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 77/2025 पीएस रैंबल में पंजीकृत है।

ये भी पढ़ें- FY27 में विकास दर 7.1%, भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद आर्थिक मजबूती का अनुमान

Exit mobile version