Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार कर लाखों की संपत्ति की बरामद

January 23, 2024

पुलिस ने सुलझाया चोरी का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार कर लाखों की संपत्ति की बरामद

पुलिस स्टेशन काकापोरा को एक मोबाइल दुकान के मालिक ओवैस अहमद बकल से एक लिखित शिकायत मिली, जिसमें कहा गया, कि 20/21 जनवरी की मध्यरात्रि के दौरान उसकी दुकान से लाखों के मोबाइल के अलावा कुछ नकदी भी चोरी हो गई।

काकापोरा पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान कई संदिग्धों को पकड़ा गया और कुछ सुरागों का पीछा किया गया। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद दो लोगों साहिल शफी गुग्जू निवासी काकापोरा और खुर्शीद अहमद

बल्किउर्फ अदनान निवासी नमन काकापोरा को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खुलासे पर उनके कब्जे से चोरी की संपत्ति बरामद की गई। पुलवामा में पुलिस ने जनता से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया ताकि असमाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में मदद की जा सके।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें