Site icon Dainik Savera Times

नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शोपियां में 16.77 लाख की आवासीय संपत्ति अटैच

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग तस्करी से अर्जित धन से खरीदे गए एक आवासीय मकान को अटैच किया है। पुलिस के अनुसार, अटैच की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत 16,77,448 रुपए है। पुलिस ने बताया कि यह आवासीय मकान हिलाल अहमद डार निवासी वेहिल, शोपियां का है। जांच के दौरान संपत्ति के संबंध में यह सामने आया कि इसे नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित आय से हासिल किया गया था। संपत्ति अटैच करने की प्रक्रिया के दौरान पुलिस की विधिवत गठित टीम के साथ कार्यकारी मजिस्ट्रेट, लंबरदार और चौकीदार भी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए और पारदर्शिता बनाए रखते हुए की गई।

Exit mobile version