जम्मू-कश्मीर डेस्कः नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात भारतीय सेना ने पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक घुसपैठिए को मार गिराया। सेना की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते घुसपैठियों की साजिश विफल हो गई और एलओसी पर किसी भी तरह का सुरक्षा उल्लंघन नहीं होने दिया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है तथा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
ये भी पढे़ं :-
सेना के सूत्रों के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4 बजे कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी के पास संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं। लगातार निगरानी और तकनीकी सर्विलांस के दौरान सेना को अपने क्षेत्र से लगभग 300 मीटर अंदर कुछ संदिग्ध हलचल का पता चला। इसके बाद अग्रिम चौकियों पर तैनात जवानों को तुरंत सतर्क कर दिया गया।
जानकारी मिलते ही सेना के जवानों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए संदिग्ध क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। जवानों ने घुसपैठ कर रहे आतंकियों को चुनौती दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। कुछ देर चली मुठभेड़ में सेना ने एक घुसपैठिए को मौके पर ही मार गिराया, जबकि अन्य संदिग्धों के भाग निकलने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल सुरक्षा बल पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और एलओसी पर निगरानी और भी कड़ी कर दी गई है।
ये भी देखें :-

