Site icon Dainik Savera Times

आग में जलकर खाक हुआ गरीब का आशियाना, विधवा महिला का रो-रोकर बुरा हाल

Faridabad AC Explosion news

Faridabad AC Explosion news

जम्मू-कश्मीर डेस्क: पुंछ नगर के मोहल्ला काम्सर के वार्ड नंबर-2 में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक लगी आग ने एक गरीब विधवा महिला शारदा देवी का छोटा-सा घर पूरी तरह राख में बदल दिया। आग इतनी भीषण थी कि घर के अंदर रखा कोई भी सामान नहीं बच पाया। घटना के बाद शारदा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार दोपहर मोहल्ले के लोगों ने देखा कि शारदा देवी के मकान से अचानक तेज धुआं निकल रहा है। लोग तुरंत मौके पर दौड़े तो पाया कि घर आग की लपटों में घिर चुका है। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन लपटें लगातार बढ़ती गईं। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शारदा देवी का पूरा घर जल चुका था। घर का फर्नीचर, बर्तन, कपड़े और अन्य घरेलू सामान सब कुछ आग में नष्ट हो गया।

पड़ोसियों ने बताया कि शारदा देवी बेहद गरीब हैं और अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि पीड़ित महिला को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वह फिर से अपना घर बना सके और जीवन की जरूरतें पूरी कर सके।

Exit mobile version