Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना, संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

June 23, 2025

जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना, संवेदनशील इलाकों में अचानक बाढ़ की चेतावनी

जम्मू: मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मौसम संबंधी सलाह जारी की है, जिसमें 22 से 30 जून के बीच जम्मू और कश्मीर में रु क-रु क कर बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है। साथ ही जम्मू संभाग में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। पूर्वानुमान के अनुसार 22 जून को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। साथ ही कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हो सकती है। 23 से 24 जून के बीच, छिटपुट जगहों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 25 से 27 जून तक मौसम में और अधिक सक्रि यता रहने की संभावना है।

इस दौरान बीच-बीच में मध्यम बारिश और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। 28 से 30 जून तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। साथ ही, पूरे क्षेत्र में छिटपुट बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने भी 22 जून और 25 से 27 जून के बीच विशेष रूप से संवेदनशील क्षेत्रों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। पहाड़ी सड़कों पर भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थरों के गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे निवासियों और यात्रियों को विशेष रूप से बाढ़-प्रवण और पहाड़ी इलाकों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता जरूरी, 2030 तक भारत बने ग्लोबल हब: राजनाथ सिंह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें