Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

श्रीनगर : मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने शनिवार को 11 दिसम्बर तक जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम की स्थिति का अनुमान जताया है। इसमें यह भी कहा गया है कि 12 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को यातायात सलाह का पालन करने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 8 दिसंबर को मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि 9-10 दिसंबर को जम्मू संभाग के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहेंगे तथा 8-9 दिसंबर की देर शाम को कश्मीर संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी (ऊंचे इलाकों) की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 10 से 12 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि 12 दिसंबर को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे तथा ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। उन्होंने कहा कि 13 से 17 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। अधिकारी ने पर्यटकों, यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को प्रशासन और यातायात विभाग से परामर्श लेने की सलाह दी।

Exit mobile version