Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

March 6, 2024

श्रीनगर में प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे कई विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

जम्मू: अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर घाटी की अपनी पहली यात्र पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए जम्मू-कश्मीर का श्रीनगर पूरी तरह तैयार है। यू.टी के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता यह सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर में डेरा डाले हुए है कि 7 मार्च को बख्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री द्वारा संबोधित की जाने वाली सार्वजनिक रैली एक भव्य आयोजन हो। इसे उत्सव का रूप देने के लिए पूरे शहर में स्वागत द्वार, झालरें, होर्डिग्स और झंडे लगाए गए हैं। व्यापार, यात्र, पर्यटन, आतिथ्य, लघु उद्योग, हस्तशिल्प आदि से जुड़े आम लोगों के बीच पीएम मोदी के दौरे को लेकर सकारात्मक राय है। ‘वह जम्मू-कश्मीर में कभी खाली हाथ नहीं आए हैं।

वह पहले भी जब भी यहां आए, स्थानीय अर्थ-व्यवस्था के लिए अच्छी खबरें लेकर आए। इस बार भी, हम प्रधानमंत्री द्वारा एक बड़ी सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे है जो किसी भी राजनीतिक संबद्धता के बावजूद हर किसी को खुश करेगी, जल शक्ति विभाग में दैनिक वेतन भोगी 32 वर्षीय इमरान अहमद ने कहा, जो पिछले 20 वर्षो से इंतजार कर रहे हैं। अपनी सेवाओं को नियमित करवाने में वर्षो लग गए। उन्हें उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से उनके परिवार के लिए कोई अच्छी खबर आएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें