Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Principal Secretary SDD ने की Capex Budget के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा

March 24, 2023

Principal Secretary SDD ने की Capex Budget के तहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा

जम्मू :कौशल विकास विभाग (एसडीडी) के प्रमुख सचिव डा.असगर हसन सामून ने वीरवार को सिविल सचिवालय में एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत विकास कार्यों की स्थिति और धन के पुनिर्विनयोजन की समीक्षा की गई। बैठक में मुख्य अभियंता, आरएंडबी, कश्मीर, विशेष सचिव एसडीडी, मुख्य अभियंता, आरएंडबी, जम्मू, निदेशक कौशल विकास विभाग और अन्य अधिकारी मौजूद थे। वहीं जम्मू-कश्मीर के सरकारी पॉलिटैक्निक और आईटीआई के प्रधानाचार्य और अधीक्षक वीडियो कांफ्रैंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए। डा.सामून ने संबंधित अधिकारियों से जम्मू-कश्मीर के विभिन्न पॉलिटैक्निक/आईटीआई में चल रहे विभिन्न कार्योंकी भौतिक और वित्तीय रिपोर्ट दोनों के संदर्भ में नवीनतम विवरण के बारे में जानकारी मांगीं।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों से कैपेक्स बजट 2022-23 के तहत निर्धारित धनराशि के पूर्ण उपयोग के साथ कार्यों को समय पर पूरा करने को सुनिश्चित करने के लिए प्रगति की गति में तेजी लाने को कहा। उन्होंने संबंधितों को वित्त विभाग के निर्देशानुसार कार्यों के संबंध में राशि के पुनिर्विनयोग का प्रस्ताव भी प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कैपेक्स बजट के तहत आवंटित समग्र धन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए दोनों क्षेत्रों ‘पॉलिटैक्निक के साथ-साथ आईटीआई’ के तहत नए कार्यों के निष्पादन के लिए उचित उपाय करने का निर्देश दिया। पॉलीटेक्निक में छात्रावासों की स्थापना के संबंध में डा. सामून ने अधिकारियों को तालमेल से काम करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें पूरा कर छात्रों के लाभ के लिए उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कार्यकारी एजैंसियों के संबंधित प्रमुखों को शेष चल रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि भवनों को जल्द से जल्द विभाग को सौंप दिया जाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें