जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में रामनवमी के अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान सड़कें श्रीराम के जयकारों से गूंज उठीं। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस यात्रा को आयोजित करने में मुस्लिम समुदाय ने भी सहयोग दिया। शोभा यात्रा के आयोजक पवन चेतनयदास ने कहा कि वे पिछले 16 सालों से हर साल शहर में शोभायात्रा आयोजित कर रहे हैं। कुछ साल पहले पहले घाटी में उथल-पुथल के कारण शोभायात्रा रोक दी गई थी। उन्होंने यात्रा के आयोजन के लिए कश्मीरी मुसलमानों और कश्मीरी पंडितों का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त किया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...