Site icon Dainik Savera Times

Jammu Kashmir: पुलवामा में रेबीज संक्रमित मांस बेचने से हड़कंप, 100 से अधिक लोगों का टीकाकरण

Rabies

Rabies

जम्मू कश्मीर डेस्कः साउथ कश्मीर के पुलवामा जिले के परिगाम गांव में हाल ही में रेबीज से संक्रमित होने का शक वाले एक जानवर का मांस स्थानीय लोगों को बेचे जाने की खबर ने हड़कंप मचा दिया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने आपातकालीन टीकाकानी अभियान शुरू कर दिया है और अब तक 100 से अधिक लोगों को रेबीज़-रोधी टीका लगाया जा चुका है।

ये भी पढे़ं :-

स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच का उद्देश्य उन लोगों की पहचान करना है जो इस लापरवाही में शामिल थे और यह पता लगाना है कि मांस वितरण से पहले क्या पशु चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य संबंधी नियमों की अनदेखी हुई थी।

घटना के बाद कई लोग अस्पताल और स्वास्थ्य केंद्रों में पहुंचे और चिकित्सा परामर्श तथा टीकाकरण कराए। डॉक्टरों ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन रेबीज़ के किसी भी संदिग्ध संपर्क की तुरंत रिपोर्टिंग करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि समय पर इलाज और टीकाकरण से रेबीज़ का जोखिम काफी हद तक कम किया जा सकता है।

स्थानीय निवासी अधिकारियों से आग्रह कर रहे हैं कि भविष्य में जानवरों की जांच और मांस काटने की प्रक्रियाओं पर कड़ी निगरानी रखी जाए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर भी कार्रवाई की मांग की और आरोपी कसाई के खिलाफ पारदर्शी जांच की मांग रखी है।

पुलिस ने कहा कि स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और संबंधित विभाग आवश्यक एहतियाती कदम उठा रहे हैं। आगे की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अधिकारियों ने नागरिकों से कहा है कि यदि उन्हें लगे कि वे रेबीज़ के संपर्क में आए हैं तो तुरंत चिकित्सा जांच और टीकाकरण कराएं ताकि गंभीर स्वास्थ्य जोखिम टाला जा सके।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version