Site icon Dainik Savera Times

चुनाव पूर्व गठबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए राहुल गांधी आज जम्मू-कश्मीर में

जम्मू: लोकसभा में विपक्ष के नेता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार से 2 दिनों के लिए जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकते हैं। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि राहुल गांधी जम्मू और श्रीनगर का दौरा करेंगे और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव पूर्व गठबंधन की रूपरेखा को अंतिम रूप देने के लिए नैशनल कॉन्फ्रैंस नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा वह यहां एनसी नेताओं के साथ सीट बंटवारे के फार्मूले पर चर्चा करेंगे, जबकि चुनाव पूर्व गठबंधन लगभग अंतिम चरण में है। गांधी गठबंधन के लिए सीट बंटवारे पर चर्चा करने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व से भी मुलाकात करेंगे।

Exit mobile version