Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

January 6, 2023

अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश की संभावना

श्रीनगर: पिछले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में मौसम ठंडा और शुष्क रहा। मौसम विभाग के कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि अगले 48 घंटों में बारिश और हिमपात होने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अगले 48 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में बारिश और हिमपात होने की संभावना है।’’

जम्मू शहर में आज घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान माइनस 5.5, पहलगाम में माइनस 8.6 और गुलमर्ग में माइनस 5 डिग्री सेल्सियस रहा। लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 18.1 और लेह में माइनस 14.6 रहा। जम्मू में 3.7, कटरा में 4.6, बटोटे में 3.6, बनिहाल में 5.4 और भद्रवाह में 0.6 न्यूनतम तापमान रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें