जम्मू-कश्मीर: राजौरी जिले के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल (GHSS) घमबीर मुग़लान में यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार के आरोप सामने आया है। जिसके बाद जिला प्रशासन ने त्वरित और कड़ा कदम उठाया है। डिप्टी कमिश्नर अभिषेक शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल के प्रिंसिपल समेत चार कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह कदम स्थानीय लोगों और पंचायत सदस्यों द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायतों तथा सोशल मीडिया पर प्रसारित एक CCTV फुटेज की पुष्टि के बाद उठाया गया, जिसने छात्राओं और महिला स्टाफ की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे।
निलंबित अधिकारी
मोहम्मद फ़ारूक – प्रिंसिपल
तनवीर अजाज़ – शिक्षक
मंज़ूर हुसैन – क्लास-IV कर्मचारी
मुश्ताक अहमद – क्लास-IV कर्मचारी
निलंबन के दौरान चारों कर्मचारियों को मुख्य शिक्षा अधिकारी (CEO) राजौरी के कार्यालय से संलग्न किया गया है। इस घटना से जुड़े मामले में मनजाकोट थाने में पहले ही FIR नंबर 0102/2025 (दिनांक 09.11.2025) के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है।
15 दिनों में रिपोर्ट देने का निर्देश
मुख्य शिक्षा अधिकारी राजौरी को निर्देशित किया गया है कि वे पूरे प्रकरण की प्राथमिक जांच कर 15 दिनों के भीतर विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को सौंपें, ताकि दोषियों के खिलाफ आगे की कठोर कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें: अब अमेरिका-चीन से होगा सीधा मुकाबला, Chandrayaan 4 को मिली मंजूरी… जानें कब होगी लॉन्चिंग
प्रशासन सख्त, जांच निष्पक्ष होगी
DC अभिषेक शर्मा ने बयान जारी करते हुए कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और जांच पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों में छात्राओं और महिला कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे स्कूलों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन या पुलिस को दें। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होते ही दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और ऐसे मामलों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...