Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवक की हत्या के आरोप में परिजनों ने जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे मार्ग बंद करके किया प्रदर्शन

August 27, 2023

युवक की हत्या के आरोप में परिजनों ने जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे मार्ग बंद करके किया प्रदर्शन

 

राजौरी : जिला राजौरी से 5 किलोमीटर दूर मुरादपुर में आज लोगों ने जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे मार्ग बंद करके पुलिस और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले लोगों का कहना था कि 4 दिन पहले खा नंबर एक के युवक को कुछ लोगों बुरी तरह मारा था। इसके बाद उसे जीएमसी राजौरी दाखिल करवाया गया। ज्यादा जख्मी होने के कारण जीएमसी राजौरी से उसे जीएमसी जम्मू रैफर किया गया, जहां आज ज्यादा जख्मी होने के कारण उसने दम तोड़ दिया।

परिजिनों का आरोप था कि 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और न ही युवक को मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरμतार किया। इसी रोष को लेकर आज लोगों ने जम्मू-पुंछ नैशनल हाइवे मार्ग बंद करके प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार 25 वर्ष भूपेंद्र शर्मा जो खा नंबर एक का रहना वाला था, जिसकी कुछ दिन पहले घर से 300 मीटर दूरी पर कुछ लोगों द्वारा उसकी बुरी तरह पिटाई की गई।

जब लोगों ने खेतों में पड़ा देखा तो जीएमसी राजौरी लाया पर ज्यादा जख्मी होने के कारण जीएमसी राजौरी से उसे जीएमसी जम्मू रैफर किया गया। यहां 3 दिन के बाद आज उसकी मौत जीएमसी जम्मू में हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिजनों ने जम्मू- पुंछ नैशनल हाइवे बंद करके जोरदार प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना था कि चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अभी तक इसकी कोई कोई भी जांच पड़ताल भी नहीं की और न ही अभी तक आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जिसे हम लोगों को काफी रोष है और हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को हिरासत में लिया जाए नहीं तो मजबूरन हम लोगों को सड़कों पर उतारकर उग्र प्रदर्शन करना होगा। इसकी जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रधान हरीश भारती ने कहा कि यह एक सोची समझी और टारगेट किलिंग है क्योंकि इससे पहले भी कुछ जगहों पर हमारे नौजवानों के साथ ऐसा हुआ है,जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई भी केस हल नहीं किया। हम प्रशासन को और पुलिस को अवगत करते हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए नहीं तो मजबूरन हम लोगों को प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा।

मौके पर अतिरिक्त एसपी राजौरी विवेक शेखर डीएसपी हैडक्वार्टर पर पुलिस के अधिकारी पहुंचकर परिजनों को समझने का कोशिश कर रहे थे पर जैसे ही युवक का शव मुरादपुर पहुंचा लोगों में पुलिस के खिलाफ नाराजगी देखने को मिली। लोगों में पुलिस के खिलाफ सख्त रोज था कि अभी तक आरोपियों को हिरासत में नहीं लिया लिया गया, परिजन इस मामले में कोई बात सुनने को तैयार थे। प्रदर्शन बदस्तूर जारी था और खबर लिखे जाने तक जम्मू पहुंच नैशनल हाइवे पिछले 2 घंटे से बंद था।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें