Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, दिन में छाए रहे बादलों से मौसम बना सुहाना

September 19, 2023

झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, दिन में छाए रहे बादलों से मौसम बना सुहाना

कठुआ: जिले में कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से लोग बेहाल थे। रविवार की भांति सोमवार को भी दिन के वक्त जमकर मेघा बरसने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि रविवार की रात के बाद ही बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। सोमवार को सुबह पहले हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन, 11 बजे से लेकर दोपहर 1:30 बजे तक बादलों ने झमाझम बरसना शुरू किया। बारिश होने से लोगों को गर्मी से मिली राहत बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सैल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मंगलवार को बारिश की संभावना सोमवार को सुबह हुई बारिश के चलते जहां बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतें आई, वहीं बारिश की वजह से शहर के अनेक इलाकों में जलभराव होने से लोग परेशान रहे। करीब ढाई घंटे की बारिश में शहर की अनेक सड़कें जलमग्न हो गई। मौसम विभाग अनुसार मंगलवार को भी जिले में बारिश की संभावना जताई गई है।

बारिश के बाद चली ठंडी हवा से मौसम हुआ सुहाना सोमवार को सुबह हल्की बूंदाबांदी के बाद दोपहर को हुई झमाझम बारिश हुई तेज बारिश बंद हो गई। बारिश बंद होने के बाद दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। हवा में नमी बढ़ने से लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। जिसके चलते दिन के वक्त बाजारों में रौनक देखने को मिली। हालांकि रविवार को दिन के वक्त तेज बारिश होने से लोगों को तो गर्मी से राहत मिली परंतु संडे बाजारियों का कारोबार प्रभावित हो गया। जहां, तक बारिश के चलते कई कारोबारियों को आर्थिक तौर पर भी नुकसान उठाना पड़ा। एक दम से तेज बारिश होने के बाद कई कारोबारी अपना सामान संभाल नहीं पाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें