Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में सुदूर गांव को आजादी के बाद पहली बार मिलेगा सड़क संपर्क

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आजादी के बाद से सड़क संपर्क की बाट जोह रहे चेल्ला डांगरी गांव के लोगों का इंतजार अब जल्द खत्म होने को है।अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ के उपायुक्त यासिन एम चौधरी ने चेल्ला डांगरी को अटोली और फिर तहसील मुख्यालय से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण के काम का शनिवार को निरीक्षण किया।

उन्होंने बताया कि गांव के लोग अपने आसपास की पंचायतों एवं अन्य स्थानों के साथ सड़क संपर्क का आजादी के बाद से ही बाट जोह रहे हैं।उन्होंने कहा कि चेल्ला डांगरी के लोगों को अब इस परियोजना के शीघ्र पूरा हो जाने की उम्मीद है।

Exit mobile version