Last Updated: November 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर में एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपए का ईनाम घोषित

August 28, 2026

कश्मीर में एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपए का ईनाम घोषित

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में एकमात्र सक्रिय स्थानीय आतंकवादी की गिरफ्तारी पर 15 लाख रुपए का ईनाम घोषित किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कुलगाम जिले के 22 वर्षीय मोहम्मद लतीफ भट की गिरफ्तारी को लेकर लगाए गए पोस्टर में लिखा गया है, ऊपर बताए गए व्यक्ति के ठिकाने के बारे में विश्वसनीय जानकारी रखने वाले किसी भी व्यक्ति से अनुरोध है कि वह तुरंत सुरक्षा बलों से संपर्क करे।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार लतीफ वर्तमान में कश्मीर में एकमात्र जीवित स्थानीय आतंकवादी है, जबकि सुरक्षा एजैंसियों का मानना है कि 20-30 पाकिस्तानी नागरिक और प्रतिबंधित लश्कर-ए-तोएबा से जुड़े आतंकवादी अभी भी घाटी के घने जंगलों में छिपे हुए हैं।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के ख्रेवन चादर गांव के निवासी लतीफ के बारे में बताया जाता है कि वह 2025 में उग्रवादी गुटों में शामिल हुआ था। सुरक्षा एजैंसियों का कहना है कि वह इस साल 2 जुलाई तक अधिकतर लोगों की नजरों से बचा रहा, जब उसे शोपियां में एक सर्विलांस कैमरे में जाकिर अहमद गनई के साथ देखा गया था। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान चलाया जिसमें गनई मारा गया, जबकि भट भागने में सफल रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें