Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Jammu Kashmir Accident: नौशेरा में लिफ्ट लेना बुजुर्ग को पड़ा भारी, हादसे में गई जान, 2 अन्य घायल

June 1, 2026

Jammu Kashmir Accident: नौशेरा में लिफ्ट लेना बुजुर्ग को पड़ा भारी, हादसे में गई जान, 2 अन्य घायल

जम्मू कश्मीर डेस्कः नौशेरा के कलाल क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक चालक शिव मंदिर कलाल में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर निकला था। इसी दौरान एक बुजुर्ग ने उससे लिफ्ट मांगी और बताया कि उसकी मेटाडोर आगे निकल गई है। मानवता के नाते चालक ने बुजुर्ग को अपनी बाइक पर बैठा लिया और आगे बढ़ गया।

रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बैठी एक महिला से जा टकराई। टक्कर लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में खड़े पानी के टैंकर से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

हादसे के तुरंत बाद तीनों घायलों को उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चालक और घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें