जम्मू कश्मीर डेस्कः कुपवाड़ा जिले के चौकिबल के पास रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ऑल्टो कार सड़क से फिसल कर नाले में गिर गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है और अन्य 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढे़ं :-
जानकारी के अनुसार मारसरी चौकिबल के पास DL5CP-6417 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली ऑल्टो कार सड़क से फिसलकर पास के नाले में गिर गई। इस हादसे में बागबेला करनाह की रहने वाली 75 वर्षीय शम्सुनिसा पत्नी हिदायतुल्ला कुरैशी की मौके पर मौत हो गई। मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) करालपोरा में रखा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
वहीं, हादसे में ड्राइवर और उनकी पत्नी जीनत बेगम घायल हुए हैं। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल (SDH) करालपोरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस मामले पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढे़ं :-

