Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K Accident: राजौरी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बस, 13 यात्री घायल

June 8, 2026

J&K Accident: राजौरी में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी बस, 13 यात्री घायल

जम्मू कश्मीर डेस्कः राजौरी जिले के टंडवाल क्षेत्र में सोमवार को जम्मू-राजौरी-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कम से कम 15 लोग घायल हो गए।

ये भी पढे़ं :-

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन नंबर JK11A-071 की एक कैंटर बस टंडवाल के समीप अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई। इसके बाद बस सड़क से फिसलकर किनारे जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में घायल सभी 15 लोगों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढे़ं :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें