आर एस पुरा : रिंग रोड पर सोहंजना इलाके में शुरू किए गए टोल प्लाजा पर दूसरे दिन भी हंगामा चलता रहा। स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की और कर्मचारियों को वहां से भगा दिया। इस बीच स्थानीय नेताओं का भी वहां पर जमावड़ा लगा रहा। सभी ने लोगों के प्रदर्शन का समर्थन किया।
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा शुक्रवार सुबह बिना किसी सूचना के ही टाल काटना शुरू कर दिया गया। इस बात की सूचना मिलने के बाद पहले तो वहां पर चालकों ने हंगामा किया। उसके बाद स्थानीय लोग भी एकत्र हो गए और टोल का विरोध करने लगे। पूरा दिन हंगामा चलता रहा।
सुबह एक बार फिर से टोल प्लाजा पर हंगामा बढ़ गया। डीडीसी मढ़ गीतू औलख ने मौके पर पहुंचकर कर टोल काटना बंद करवा दिया। अभी लोग कुछ साथ शांत ही हुए थे कि कर्मियों ने फिर से टोल काटना शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने वहां पर पहुंचकर केबिन के शीशे और खिड़कियों को तोड़ दिया।
कर्मचारियों के पास साथ कहासुनी भी हुई। लोगों का साथ कहना था कि यहां पर टोल नहीं लगने दिया जाएगा। एक तरफ स्थानीय लोगों की टोल कर्मियों से बहस होती रही दूसरी तरफ जिन चालकों का टोल काटा किया वे भी गुस्से में नजर आए। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।
इसी बीच मढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र भगत ने मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इस टोल को तुरंत बंद किया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो यहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो सकती है। अखनूर से आए एक व्यक्ति ने बताया कि वह रिंग रोड से मीरां साहिब के लिए आया था।
यहां पर उनका 260 रुपए का टोल काट लिया गया। यह सरासर नाइंसाफी है। यह सड़क अभी पूरी तरह से बनी भी नहीं है लेकिन सरकार की तरफ से टोल काटना शुरू कर दिया गया। सरकार की तरफ से जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए नया तोहफा है। एक अन्य वाहन चालक ने टोल की पर्ची दिखाते हुए कहा कि एक तरफ का 260 रुपए का टोल काटा जा रहा है। पहले से महंगाई की चक्की में पिस नहीं जानता पर यह एक और हमला है।

