Site icon Dainik Savera Times

सदर पुलिस ने दबोचे 7 चोर, नकदी और सोने के गहने बरामद

जम्मू: श्रीनगर में सदर पुलिस ने अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से नकदी और लाखों रु पए के सोने के गहने बरामद किए गए। चोरों से 3 वाहन भी बरामद किए गए। जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाने के क्षेत्राधिकार में हुई चोरी के मामले की छानबीन के दौरान पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि यह चार और तीन भाइयों का गिरोह है। बताया जा रहा है कि यह चोर सोने के गहने चुराने के बाद सुनारों को बेच देते थे। सुनारों को भी गिरफ्तार किया गया है। चोरों के कब्जे से पुलिस को 168 ग्राम सोने के गहने और 70,000 रुपए की नकदी बरामद की गई। यह चोर इलाकों में अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं,इसका पता लगाने के लिए पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

Exit mobile version