Site icon Dainik Savera Times

तीन महीने के शीतकालीन अवकाश के बाद Kashmir में खुले Schools

श्रीनगर: कश्मीर में र्सिदयों के कारण तीन महीने तक बंद रहे विद्यालय बुधवार को खुल गये। घाटी में वर्षा के बाद सर्दी के मौसम में अचानक बदलाव आ गया था, लेकिन वर्षा ने बच्चों का उत्साह फीका कर दिया। उनमें से कई लंबे समय तक घर में बैठे-बैठे उकता रहे थे। एक स्थानीय निजी विद्यालय के छात्र तहूर अहमद ने कहा, ‘‘मैं खुश हूं कि हम अब (स्कूल) फिर से आने लगे हैं। इतने लंबे समय तक घर में बैठे रहने से मन उकता गया था।’’ एक अन्य छात्रा फरीहा अपने दोस्तों से मिलकर खुश है।

उसने कहा, ‘‘तीन महीने बाद, मैं विद्यालय लौट आयी हूं। मुझे अपने अध्यापकों एवं दोस्तों की बहुत याद आ रही थी। मुझे खुशी हो रही है कि इतने लंबे समय बाद मैं उनसे मिल रही हूं।’’ कश्मीर में पिछले साल दिसंबर में विद्यालय शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हुए थे। उस दौरान पारा हिमांक से नीचे लुढक़ गया था। दिसंबर-जनवरी में घाटी में कई बार हिमपात एवं वर्षा भी हुई। हालांकि सुबह में जल्दी विद्यालय खोलने को लेकर प्रशासन की कुछ आलोचना भी हो रही है क्योंकि कश्मीर में अब भी ठंड है। कश्मीर के संभागीय आयुक्त वी के भिदूरी ने कहा कि शहर में निर्माण कार्य के जारी रहने के कारण विद्यालयों के खुलने का समय थोड़ा पहले रखा गया है।

Exit mobile version