Site icon Dainik Savera Times

सड़क दुर्घटना में स्कूटर सवार की मौत ,जाँच में जुटी पुलिस

 

जम्मू : मध्य कश्मीर के बड़गाम जिले के पटलीबाग इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान अली मोहम्मद खान के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार को व्यक्ति स्कूटर पर सवार होकर पटलीबाग इलाके से गुजर रहा था।

इसी दौरान एक अन्य वाहन की उसके साथ उसकी जोरदार टक्कर हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Exit mobile version