Site icon Dainik Savera Times

जम्मू कश्मीर के राजौरी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद ली गई तलाशी

जम्मू: जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के एक अग्रिम इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने गहन तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सेना और पुलिस ने शुक्रवार को धरमसाल इलाके के ब्रेवी बाजीमल और च्रांगल-काबूकोट में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा बलों ने ब्रेवी बाजीमल में एक गुफा की तलाशी के दौरान कुछ गोलियां भी चलाईं लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

Exit mobile version