Site icon Dainik Savera Times

जम्मू में खराब मौसम के कारण ड्रॉ की ओर बढ़ रहा रणजी ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला

जम्मू-कश्मीर और दिल्ली के बीच रणजी ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला खराब मौसम के कारण ड्रॉ की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। खराब मौसम के कारण तीसरे दिन सिर्फ दो ओवर का ही खेल हो सका। जेकेसीए हॉस्टल ग्राउंड में तीसरे दिन का खेल सोमवार दोपहर बाद शुरू हुआ और दो ओवर के बाद ही पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण खेल को रोकना पड़ा। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दिल्ली ने बिना कोई विकेट खोए तीन रन बनाए। खराब मौसम के कारण ही जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के बीच रणजी का पहला मुकाबला पूरा नहीं हो सका था और ड्रॉ रहा था। पहली पारी में पिछड़ने के कारण जम्मू-कश्मीर को एक अंक से ही संतोष करना पड़ा था। ऐसे में यह मुकाबला भी ड्रॉ होने पर जम्मू-कश्मीर को दिल्ली के साथ अंकों का बंटवारा करना पड़ेगा, जो टीम के लिए आगे की राह मुश्किल करेगा।

Exit mobile version