Site icon Dainik Savera Times

स्वतंत्रता दिवस समारोहों के चलते कश्मीर में बढ़ी सुरक्षा, हर गतिविधि पर राखी जाएगी नजर

श्रीनगर: कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है तथा यहां मुख्य समारोह स्थल पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। बख्शी स्टेडियम में मंगलवार को ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ किया गया जहां कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वी के बिरदी ने मार्च पास्ट की सलामी ली।

परेड में पुलिस, सुरक्षा बलों की टुकड़ियों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया। बिरदी ने ‘फुल ड्रेस रिहर्सल’ के बाद यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा योजना बनाते समय हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हैं ताकि सब कुछ शांतिपूर्ण रहे।’’

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल बख्शी स्टेडियम में बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जबकि सुरक्षा अभ्यास के तहत कई स्थानों पर अवरोधक लगाए गए हैं। परेड के बाद कलाकारों और स्कूली बच्चों ने जम्मू-कश्मीर की विविधता को रेखांकित करते हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।

Exit mobile version