जम्मू-कश्मीर डेस्कः किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा इलाके में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी इलाके में घिरे हुए हैं। दोनों ओर से भारी गोलीबारी जारी है।
सैन्य अधिकारियों के अनुसार, रविवार को किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। सर्च ऑपरेशन के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर रवाना किया गया है। आतंकवादियों के भागने की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए पूरे इलाके की कड़ी घेराबंदी कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। खुफिया इनपुट के बाद जम्मू डिवीजन के कठुआ, पुंछ, राजौरी, किश्तवाड़, डोडा, उधमपुर और रियासी जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इन जिलों के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में पाकिस्तानी आतंकवादियों की मौजूदगी की आशंका जताई गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...