Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

J&K: बारामुला के सोपोर में मिली सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

June 29, 2026

J&K: बारामुला के सोपोर में मिली सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, आतंकी ठिकाने का किया भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार बरामद

जम्मू कश्मीर डेस्कः उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। इस दौरान पुलिस ने् भारी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद बरामद किया है।

ये भी पढ़ें :-

सुरक्षा एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुबह इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन में एक पुराने बंकरनुमा ठिकाने का पता चला, जहां खुदाई के बाद हथियार और विस्फोटक सामग्री मिली। ऐसी संयुक्त कार्रवाइयों में बारामुला पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के शामिल होने की रिपोर्टें भी सामने आई हैं.

बरामद हथियारों के आधार पर सेना के अधिकारी को आशंका है कि आतंकी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में थे। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फॉरेंसिक टीम बरामद सामान की जांच कर रही है ताकि हथियारों के स्रोत और नेटवर्क का पता लगाया जा सके.

पिछले एक महीने में सोपोर में यह चौथी बड़ी बरामदगी बताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां इसे आतंकवाद के खिलाफ जारी अभियान में अहम सफलता मान रही हैं और स्थानीय लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें :-

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें