किश्तवाड़: जम्मू-कश्मीर के किश्तगवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सेना, अर्धसैनिक बल और पुलिस की टीम ने जैश-ए-मोहम्मद संगठन के कमांडर सैफुल्ला को घेर लिया है। दोनों तरफ से जोरदार फायरिंग हो रही है।
ठंड और बर्फबारी में चौकसी
ठंड के मौसम और बर्फबारी के कारण आमतौर पर बॉर्डर पर निगरानी करना मुश्किल होता है। ऐसे मौसम में आतंकवादी अक्सर भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बार सुरक्षाबलों ने मौसम की परवाह किए बिना लगातार तलाशी अभियान और ऑपरेशन जारी रखा।
पिछले कुछ महीनों से जैश कमांडर सैफुल्ला की थी तलाश
सुरक्षाबलों ने पिछले कुछ महीनों से जैश कमांडर सैफुल्ला की तलाश की है। जम्मू-कश्मीर के घने जंगलों और बर्फ से ढके पहाड़ों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाए गए। इसके चलते अब जैश कमांडर सुरक्षाबलों के घेरे में फंस गया है।
मुठभेड़ की शुरुआत
रविवार को किश्तगवाड़ जिले के चतरू इलाके में मुठभेड़ शुरू हुई। सेना को दो संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद जवानों ने चतरू के जंगलों में तलाशी अभियान शुरू किया।
कई आतंकवादी घिरे
सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है। पिछले महीने भी चतरू के जंगलों और बर्फ से ढके इलाके में करीब आधा दर्जन मुठभेड़ें हुई थीं। इन मुठभेड़ों में एक जवान शहीद हुआ और एक आतंकी मारा गया।
अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात
घिरे हुए आतंकवादियों के इलाके में सुरक्षाबलों ने अतिरिक्त जवानों की टीम भी भेज दी है। इस टीम का मकसद आतंकवादियों को मार गिराना और इलाके में पूरी तरह से सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...