Site icon Dainik Savera Times

J&K: सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी, गांदरबल में मिला IED

Ganderbal IED

Jammu Kashmir News

जम्मू-कश्मीर डेस्कः गांदरबल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने समय रहते गांदरबल के सफापोरा रोड पर लगाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) का पता लगाया। सूचना मिलते ही बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और आईईडी को निष्क्रिय करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। इस सतर्कता से सुरक्षाबलों ने एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया।

ये भी देखें :-

सुरक्षा अधिकारियों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। उनके अनुसार, गांदरबल–सफापोरा सड़क पर एक संदिग्ध आईईडी मिला, जिसके बाद तुरंत एहतियातन सड़क पर यातायात रोक दिया गया। बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचकर संदिग्ध आईईडी को निष्क्रिय कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आतंकवादी वीआईपी, सुरक्षाबलों, स्थानीय पुलिस और सेना को निशाना बनाने की साजिश रच रहे हैं। काफिलों को टारगेट करने के लिए सड़कों और राजमार्गों पर आईईडी लगाए जा रहे हैं।

18 और 20 फरवरी को मिला था आईईडी

बता दें इससे पहले 20 फरवरी को बारामूला जिले के जांबाजपोरा इलाके में भी जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक आईईडी बरामद कर उसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया था। वहीं 18 फरवरी को श्रीनगर–बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे एक संदिग्ध वस्तु मिलने से हड़कंप मच गया था।

जानकारी के मुताबिक, वह भी एक आईईडी था, जिसे बड़ी आतंकी साजिश के तहत लगाया गया था। सुरक्षाबलों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ओर से ट्रैफिक रोक दिया और बम निरोधक दस्ता बुलाया। कुछ ही समय में आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया।

ये भी पढ़ें :-

Exit mobile version