Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, गणतंत्र दिवस पर देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम

January 18, 2023

सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मुठभेड़ में किया ढेर, गणतंत्र दिवस पर देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम

श्रीनगर: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षाबलों ने मंगलवार को दो लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अधिकारियों के अनुसार, ये आतंकी हाल ही में एक मुठभेड़ में बच गए थे और इन्हें गणतंत्र दिवस से पहले बडगाम में कुछ सनसनीखेज आतंकी घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था।

पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों की आवाजाही के संबंध में सुरक्षाबलों को एक इनपुट मिला था। जिस पर कार्रवाई करते हुए बडगाम में कोर्ट क्रॉसिंग के पास एक संयुक्त पुलिस और सेना चेकपोस्ट स्थापित किया गया था। पुलिस ने कहा कि इस दौरान सुरक्षाबलों ने इलाके में एक संदिग्ध वाहन को रोकने का इशारा किया, इसी बीच वाहन में सवार आतंकी कूद गए और सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे। एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों की पहचान पुत्रीगाम राजपोरा निवासी अरबाज अहमद मीर और किसरीगाम काकापोरा निवासी शाहिद अहमद शेख के रूप में की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकी कैटेगराइज आतंकवादी थे और कई आतंकी अपराध मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा थे। गौरतलब है कि दोनों आतंकी हाल ही में बडगाम में हुई मुठभेड़ से फरार हो गए थे। इन आतंकियों को आगामी गणतंत्र दिवस से पहले बडगाम जिले में कुछ सनसनीखेज आतंकी घटना को अंजाम देने का काम सौंपा गया था। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल और एक पिस्तौल सहित हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

 

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें