Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

पीओेके में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की फायरिंग; 30 से ज्यादा लोगों की मौत, 200 घायल

June 10, 2026

पीओेके में प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बलों की फायरिंग; 30 से ज्यादा लोगों की मौत, 200 घायल

जम्मू : पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प में 30 से ज्यादा लोग मारे गए और लगभग 200 लोग घायल हो गए। यह झड़प तब हुई जब अधिकारियों ने ‘जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी’ (जेएएसी) पर प्रतिबंध लगा दिया। जेएएसी एक प्रमुख नागरिक समाज संगठन है जिसने इस क्षेत्र में आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व किया है। अधिकारियों ने सार्वजनिक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चिंताओं का हवाला देते हुए शुक्रवार को जेएएसी को प्रतिबंधित कर दिया था।

रावलकोट शहर में तनाव तब बढ़ गया जब एक व्यापारी की मौत हो गई; आरोप है कि शुक्रवार रात कानून लागू करने वालों के साथ झड़प के दौरान उसे गोली मार दी गई थी। रावलकोट में शीर्ष नागरिक अधिकारी, कमिश्नर सरदार वहीद खान अनुसार जेएएसी के प्रदर्शनकारी रविवार को अस्पताल के मुर्दाघर के बाहर जमा हुए थे, जहाँ पुलिस की फायरिंग में मारे गए समूह के एक अन्य सदस्य का शव लाया गया था।

जब सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने की कोशिश की, तो समूह के कार्यकताअरं ने उन पर ऑटोमैटिक राइफल, पेट्रोल बम और अन्य हथियारों से हमला किया। खान ने कहा, कानून लागू करने वालों की जवाबी कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। उन्होंने इस ऑपरेशन के दौरान कई गिरफ्तारियों की भी पुष्टि की। हालाँकि, स्थानीय निवासियों और जेएएसी समर्थकों ने आधिकारिक बयान पर सवाल उठाए हैं और दावा किया है कि आम नागरिकों के हताहत होने की संख्या इससे कहीं ज्यादा थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें