Site icon Dainik Savera Times

सुरक्षाबलों ने पुंछ में 7 आईईडी और वायरलैस सैट किए बरामद

जम्मू: अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दारा सांगला में एक तलाशी अभियान के दौरान 7 आईईडी और एक वायरलैस सैट बरामद किया। अधिकारियों ने कहा कि जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दारा सांगला में संयुक्त सुरक्षाबलों के तलाशी अभियान के दौरान 7 आईईडी और एक वायरलैस सैट बरामद किया गया। इलाके में तलाशी अभियान जारी है व अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। इससे पहले शनिवार को सोपोर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के सोपोर जिले के लोगरीपोरा इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान एक पिस्तौल, दो पिस्तौल मैगजीन, 18 जिंदा पिस्तौल राऊंड और एक पिस्तौल की थैली बरामद की, पुलिस की एक प्रैस विज्ञप्ति में कहा गया। पुलिस को विश्वसनीय स्रोतों के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के बोमई पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में संभावित ठिकाने के बारे में जानकारी मिली थी।

Exit mobile version