Site icon Dainik Savera Times

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सड़क दुर्घटना में सात घायल

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में एक बारात के सात सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि बारातियों को ले जा रहा एक वाहन जिले के मंडी इलाके में चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और एक नदी में गिर गया। ‘‘दुर्घटना सौजियान हायर सेकेंडरी स्कूल के पास हुई, जिसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने कहा, ‘घायलों को इलाज के लिए मंडी के उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।‘

Exit mobile version