Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने और समीक्षा करने के लिए शाह पहुंचे श्रीनगर

May 16, 2024

अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने और समीक्षा करने के लिए शाह पहुंचे श्रीनगर

श्रीनगर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कश्मीर घाटी की दो दिवसीय यात्रा के लिए गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि शाह इस दौरान वार्षिक अमरनाथ यात्रा की व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। यात्रा जून में शुरू होने वाली है। वह प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व से भी मिलेंगे और जम्मू-कश्मीर में संसदीय चुनाव के बाद राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करेंगे।

उनके समाज के विभिन्न वर्गों के कुछ प्रतिनिधिमंडलों से भी मिलने की संभावना है।

इससे पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुनील शर्मा ने कहा कि शाह का दौरा राजनीतिक है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों के लोग, जिनमें गुज्जर, बेकरवाल, दल निवासी शामिल हैं, नागरिक समाज के सदस्य और अन्य लोग उनसे मिल सकते हैं, क्योंकि मिलने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें