Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाम लाल शर्मा, देवेंद्र राणा, अरविंद गुप्ता ने सुनी जनता की समस्याए

February 24, 2023

शाम लाल शर्मा, देवेंद्र राणा, अरविंद गुप्ता ने सुनी जनता की समस्याए

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र सिंह राणा और सचिव (समन्वयक, लोक शिकायत निवारण समिति)अरविंद गुप्ता ने त्रिकुटा नगर स्थित पार्टी कार्यालय में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित लोगों की शिकायतें सुनीं। इन नेताओं से मिलने के लिए जम्मू कश्मीर के विभिन्न इलाकों से कई लोग और प्रतिनिधिमंडल त्रिकुटा नगर कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई और अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पार्टी नेताओं से हस्तक्षेप करने की मांग की।

शाम लाल शर्मा, देविंद्र राणा और अरविंद गुप्ता ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना, जिसे संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उठाया गया। शाम लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा देश, समाज और आम लोगों की साफ दिल और आत्मा से सेवा करती है, जिससे पार्टी के लिए लोगों का प्यार और विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोग अब पार्टी से अधिक जुड़ रहे हैं क्योंकि उनके लंबे समय से लंबित मुद्दों का समाधान हो रहा है। देवेन्द्र राणा ने कहा कि इन शिविरों से लोगों को काफी फायदा हुआ है। पार्टी इन शिविरों में उठाई गई जनता की वास्तविक समस्याओं को लगातार उजागर करती रही है और इसलिए बड़ी संख्या में लोग पार्टी कार्यालय पहुंच रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें